फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात कर रहे युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

मोबाइल से बात कर रहा था युवक, उसका बाजार में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की मोबाइल से बात करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उसका बाजार कस्बे के रामनगर मोहल्ले में रेललाइन के पास मंगलवार रात 10 बजे की है।
उसका बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम छितरापार निवासी रामकिशुन यादव का बेटा विकास यादव (21) मंगलवार को उसका कस्बा के रामनगर मोहल्ले में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात 10 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह आसपास चल रहे जेनरेटर और डीजे की तेज आवाज के कारण बात करने के लिए रेललाइन के पास चला गया। जहां गोरखपुर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से विकास की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामकिशुन यादव के तीन पुत्रों सबसे बड़े विकास की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। इस बाबत एसओ उसका बाजार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुलाया, नहीं सुन पाया विकास
घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि जब विकास फोन पर बात करते हुए रेललाइन के पास मौजूद था तो दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन को देखकर उन्होंने शोर मचाते हुए उसे बुलाया। यहां तक कि टॉर्च जलाकर इशारा भी किया कि ट्रेन आ रही है लेकिन विकास ने ध्यान नहीं दिया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें