फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ई-रक्तकोष की स्थापना, ऑनलाइन दिखेगा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लड बैंक का ऑनलाइन होगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ई-रक्तकोष की स्थापना
ब्लड बैंक पर अब किसी की मनमानी नहीं चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर अब किसी की मनमानी नहीं चलेगी। किसी को बिना ब्लड देकर यदि खून की जरूरत है तो उसे डीएम की अनुमति लेनी पड़ेगी। शासन की तरफ से ब्लड बैंक पर ई-रक्तकोष की स्थापना की गई है। ऑनलाइन सारा रिकॉर्ड कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में खून देने वाले से लेकर लेने वाले तक के रिकॉर्ड का रजिस्टर मेंटेन किया जाता था, लेकिन लंबे समय के बाद खून देने वाले और लेने के बारे में पूरी जानकारी समय पर नहीं हो पाती थी। ई-रक्तकोष की सुविधा शुरू हो जाने से अब इन परेशानियों से बचा जा सकेगा और समय पर पूरी विवरण मिल जाएगा। ई-रक्तकोष मरीज और डोनर को मिलाने का एक तरीका है। मुख्यत: मरीज के तीमारदार खून के लिए इधर-उधर भटकते हैं। एक ब्लड ग्रुप का ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में किसी एक ब्लड बैंक में खून नहीं होने पर दूसरे ब्लड बैंक में जाना पड़ता है। ऐसे में मरीज या तीमारदार वेबसाइट ई-रक्तकोष पर चेक कर सकते हैं कि कहां कौन सा ब्लड ग्रुप उपलब्ध है। ई-रक्तकोष पूरे देश में ब्लड बैंकों के कार्य प्रवाह को जोड़ने, डिजिटल करने और उन्हें कारगर बनाने के लिए एक पहल है। इसमें एक सुविधा यह भी है कि डोनर खुद को रजिस्टर कर सकता है। कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोडायलिसिस के रोगियों को खून की नियमित अंतराल में जरूरत पड़ती है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि ई-रक्तकोष पोर्टल लागू करने का निर्देश मिला है, जल्द ही इसके संचालन की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें