उसका बाजार के शिव मंदिर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सुनी शिव पुराण की कथा।
उसका बाजार। नगर पंचायत के शिव मंदिर में चल रही शिव महापुराण की कथा में रविवार रात कथा वाचक ने कहा कि सत्यम-शिवम-सुंदरम का संदेश देने वाली शिवपुराण कथा मनुष्य को ज्ञात कराती है, कि सुंदरता व शांति की खोज में आप सारे संसार का भटक लें, पर यदि यह स्वयं के भीतर नहीं है तो फिर दुनिया में भी कहीं नहीं है। भटकाव मनुष्य को कदाचार की तरफ ले जाता है जबकि मनुष्य सदाचार के शृंगार से शांति व समृद्धि पा सकता है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कथा सुनने के बाद जीवन में बदलाव आना चाहिए, कथा का अभिप्राय असहाय व पीड़ित की मदद करना है, जो व्यक्ति ऐसा करेगा उसे ही पुण्य फल प्राप्त होगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, सभासद विभूति अग्रहरि, फूल चंद्र साहनी, हेमंत अग्रहरि, शिव कुमार जायसवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।