फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय कस्बे के श्रीराम धर्मकांटा पर शनिवार दोपहर में दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को कोतवाली पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बैरवा नानकार थाना उसका निवासी श्रवण श्रीराम धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध हालात में साधना की मौत हो गई। उसका शव इटवा मार्ग पर धर्मकांटा के पास मिला था।
पुलिस के अनुसार, साधना का मायका खुनियांव थाना इटवा में और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मृतका के बड़े भाई जय कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहनोई श्रवण उसकी बहन को दहेज के लिए मारता-पीटता था। आरोप है कि शनिवार को भी उसे दहेज के लिए मारा-पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति श्रवण को शनिवार की रात गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें