ढेबरुआ। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी 18 वर्षीय मनीषा गौतम शनिवार को घर में टैंकर हटाते समय जहरीले सांप ने बाएं पैर के अंगूठे में डस लिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए पीएचसी बढ़नी लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने जांच के बाद उपचार शुरू किया।
उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे आवश्यक सावधानियों के साथ घर भेज दिया। चिकित्सकों ने सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। संवाद