खेसरहा। क्षेत्र के कैथलिया में राप्ती नदी पर बनाए गए मुक्ति धाम स्थल पर रविवार को एक नर कंकाल पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक ने बताया कि उसके लापता पिता का कंकाल है।
क्षेत्र में कैथवलिया गांव मुक्ति धाम के किनारे राप्ती नदी में झाड़ी में फंसा हुआ नर कंकाल मिला। गांव के कुछ लोगों ने इसे देखा तो इसकी चर्चा होने लगी। सूचना पर उसका क्षेत्र निवासी धीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर बताया कि 25 जून को पिता राजेंद्र घर से लापता हो गए थे। इसके लिए उसका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उनकी तलाश की जा रही थी।