फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर परिस्थिति से निपटने में खुद को बनाएं सक्षम

Wed, 24 Jul 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुई ''''पुलिस की पाठशाला''''
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज/भारतभारी। छात्राओं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए खुद को सक्षम बनना होगा। विषम परिस्थिति में पुलिस को कॉल करें, वह हमेशा सहयोग के लिए आपके साथ है। ये बातें डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बढ़नी निकट कोल्ड स्टोरेज स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ''''पुलिस की पाठशाला'''' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ ने अखिलेश वर्मा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने को कमजोर ना समझे, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में कहीं भी बालिकाओं के साथ किसी भी तरह की घटनाएं दुर्घटना या छींटाकशी की वारदात हो तो पुलिस को निसंकोच होकर सूचित करें। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी व्यक्ति को सजा दी जाएगी। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को अनावश्यक सोशल मीडिया के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसआई प्रीती सिंह ने कहा कि लड़कियां अपने को लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कमजोर ना समझें, उनके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं, महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 सीएम हेल्पलाइन तथा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 102, 181और 108, 1930 डायल सेवा चला रही है। जिसके जरिए छात्राएं किसी भी समस्या और परेशानी उत्पन्न होने पर मदद ले सकती हैं। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, अध्यापक शहजाद आलम, शिखा श्रीवास्तव, रीमा चौरसिया, सुफिया अख्तर, गुफरान अहमद, रोहित पांडेय, शिवागीं वरूण आदि मौजूद रहीं।

-



विषम परिस्थिति में उन्हें पुलिस की मदद मिलेगी जानकर अच्छा लगा। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपनी डायरी में नोट कर ली है। जिसे अपने घर पर अपनी बहन और परिवार के सदस्यों को देंगे जो वक्त पर काम आएगा।

-रोशनी शर्मा, कक्षा 12

-

पुलिस अधिकारियों ने उनके अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है। हम अपनी सुरक्षा और अधिकार सम्मान को लेकर सजग रहेंगे। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपने सहेलियों और परिजनों से साझा करेंगे।

-रीमा वरूण, कक्षा 12

-

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी जरूरत पर काम आएगी। इस समय साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं। दूसरो को भी बताएंगे की किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड नंबर और ओटीपी ना बताएं।
विज्ञापन


-रूपाली शर्मा, कक्षा 10

-

पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। अभी तक पुलिस को लेकर जो डर और संकोच था, दूर हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी शालीनता से हमें महिला सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी दी।

-शिवागीं पांडेय, कक्षा 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें