फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोगों को जागरूक कर उपलब्ध कराएं बेहतर चिकित्सीय सुविधा

Mon, 06 Apr 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्वास्थ्य केंद्र सनई और उसका के महुलानी में आयोजित मेले का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनई और उसका क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों और स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी पे कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसका कारण पूछा और स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले का उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रहती है तो यह योजना के उद्देश्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का समुचित पंजीकरण किया जाए और उन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सफाई बनाए रखने और सभी चिकित्सीय उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर आरोग्य मेले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें