फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवगठित समितियों के उन्नयन के लिए करें प्रयास : डीएम

Wed, 15 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जनपद में नए पैक्स के गठन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने, नवगठित समितियों के उन्नयन के संबंध में चर्चा हुई। साथ ही नवगठित समितियों के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने समितियों पर पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता, नियमानुसार वितरण और नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक प्रकाश बहादुर गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत, जिला गन्ना अधिकारी ललित मौर्य, सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गणेश प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें