फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति
विज्ञापन

मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद और उपहार में गर्म कपड़े दिए
खिचड़ी सहभोज में बही सामाजिक समरसता की बयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुधवार रात शहर समेत पूूरे जिले में कई स्थानों पर धूमधाम से अलाव जलाकर लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रसाद भी वितरण किया गया, जबकि बृहस्पतिवार की सुबह मकर संक्रांति मनाई गई। यह पर्व प्रत्येक वर्ष सूर्य के उत्तरायण और मकर राशि में प्रवेश के समय मनाया जाता है।
मकर संक्रांति के मौके पर खासकर महिलाओं ने एक-दूसरे को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद, उपहार में गर्म कपड़े दिए। सनई चौराहे पर खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम किया गया। खिचड़ी खाने के बाद नववर्ष का कलेंडर भी वितरित किया गया। विपिन पांडेय, पवन चौबे, अरविंद पांडेय, शैलेंद्र, दिवाकर मिश्रा, राहुल पांडेय मौजूद थे। बह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममतागृह अनाथाश्रम जगमोहनी में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ। संस्थान के उपाध्यक्ष श्यामनारायण चौबे की अगुवाई में संपन्न कार्यक्रम में विशाल पांडेय, रमेश कुमार, उमेश कुमार, गुड़िया गुप्ता, विनोद पांडेय मौजूद थे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक रानी मोहभक्त राजलक्ष्मी स्नान घाट पर भोर में ही लोगों ने स्नान किया और दान-पुण्य करने के बाद विभिन्न मंदिरों का रुख किया। अशोकनगर वार्ड स्थित बउरहवा बाबा मंदिर पर सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। उसका प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के केवटलिया दुर्गा मंदिर में गुरुवार को मकर संक्रांति के पर्व पर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ और खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। श्रीपयोहारी आश्रम उसका राजा के महंत लाल बहादुर दास, ज्योतिषाचार्य सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रभात शुक्ल, शैलेंद्र शर्मा, सूरज मोदनवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी का पर्व
बांसी। अकबरनगर वार्ड में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बुधवार रात लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा मनाया गया। आग जलाकर परिक्रमा किया। मूंगफली, लावा, रेवड़ी आदि को अग्नि को समर्पित करने के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया। इसके उपरांत नृत्य कर महिला, बच्चों और पुरुषों ने खुशी का इजहार किया। ज्ञानी कुलवंत सिंह समेत गुरमीत सिंह बग्गा, सरदार स्वर्ण सिंह, हरीश चंदवानी, सभासद मो. इरफान सिद्दीकी, राकेश बग्गा, सुरेंद्र कौर, मंजीत कौर, मनप्रीत कौर, हरीप्रीत कौर, ज्योति बग्गा, गुलशन वधवा शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें