संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी बजहा में ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें समस्याएं सुनीं गईं तथा उनके सुझावों को रजिस्टर किया गया।
समितियों से अपराध एवं अपराधियों के संबंध में सूचनाएं साझा करने का आग्रह किया गया। ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने चौकी प्रभारी बजहा अमला यादव को निर्देशित किया कि ग्राम सुरक्षा समिति में अच्छी छवि वाले नए सदस्यों को शामिल किया जाए, ताकि समिति की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में वृद्धि हो। कपिलवस्तु पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा संभव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस दें। गोष्ठी के दौरान एसएसबी के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, आईबी के नीरज मीना, एसआई रामकुमार यादव उपस्थित रहे ।