खुनुवां। भारत-नेपाल बॉर्डर पर रविवार को सीमा सुरक्षा व्यवस्था, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गोतस्करी, भारत-नेपाल राष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए बैठक हुई।
यह बैठक एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम की बैठक पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में हुई। इसकी अध्यक्षता सीओ सुजीत राय ने की। इसमें कस्बे के व्यापारियों सहित सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक कर समीक्षा की गई। बैठक में सीमा चौकियों, एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं कस्टम, स्थानीय पुलिस से समन्वय की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी पर सहयोग दिए जाने की सहमति जताई। संवाद