फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महुआरा-बगडीहवा जाने वाला मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। ग्रामीण संपर्क मार्गों के बदहाल होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहीं हाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत महुआरा से बगडीहवा तक जाने वाले दो किमी मार्ग का भी है। इस सड़क बड़े बड़े गड्ढ़े हो गए है। गिट्टियां सड़क से गायब हो गई है। काफी समय से सड़क की दयनीय स्थिति है। मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बगडिहवा निवासी राम शरण गुप्ता का कहना है। इस सड़क के मरम्मत कराने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी किया गया। हम ग्रामीणों को दो किलोमीटर की दूरी के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बारिश होने से गढ्ढों में पानी भर जाता है।जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। यह मार्ग कच्ची सड़क में बदल गया है विभाग द्वारा आज तक ध्यान नही दिया गया। इसके कारण मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है। मार्ग पर गुजरने वाले आए दिन गिर कर चोटिल होते रहते है। क्षेत्र के कृष्ण कुमार वर्मा, राम सवारे, मुकेश कुमार ने तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें