संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बिजली निगम ने इटवा एवं डुमारियागंज क्षेत्र में शनिवार को मेगा ड्राइव सघन कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जांच टीम ने बकाया बिल जमा न करने पर 52 कनेक्शन काट दिए तथा बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज कराई। छह लाख 55 हजार की राजस्व वसूली भी किया। कार्रवाई से बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा ।
जांच टीम ने डुमरियागंज टाउन फीडर के टाउन एरिया के छह वार्डों में बिजली विभाग की छह टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 160 घरों की जांच की गयी जिसमें चार उपभोक्ता बकाये में कटी हुई लाइन अवैध तरीके से जोड़ कर विद्युत उपभोग करते हुए पाए गए। इसके अतिरिक्त करीब 52 घरों की बिजली बिल 12 लाख बकाया होने पर काटी गयी। चेकिंग के दौरान करीब 6.55 लाख के बकाए बिल की भी वसूली की गयी।
इस दौरान अवर अभियंता मनोज कुमार शुक्ला एवं सुभाष गुप्ता इटवा व डुमारियागंज के कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में बिजली निगम डुमरियागंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की छह टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबंध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
-
बैठक में मीटर रीडरो को दिया दिशा-निर्देश
डुमरियागंज। बैदोलागढ स्थित विद्युत उप खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को शनिवार की शाम बैठक आयोजित कर एक्सिसन सन्तोष कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में खण्ड में परेड कराई गई। जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्यूंकि शतप्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने है जिससे गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रेडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो ऐसे मीटर रीडर्स को बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।