फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महदेवा-सेमरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन दुश्वार

Sat, 11 Jul 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महदेवा बाजार। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के महदेवा बाजार से सेमरा पुल की अप्रोच तक जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। करीब 900 मीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरा पुल की अप्रोच तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बाइक और अन्य वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी श्रीकांत ने बताया कि करीब एक दशक से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। वहीं, सेमरा निवासी आरिफ ने बताया कि खराब सड़क के कारण बाइक चलाने में काफी दिक्कत होती है और वाहनों में भी खराबी आ जाती है। ग्रामीण रामू ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। आसपास के दर्जनों गांवों के बच्चे इसी मार्ग से होकर स्कूल जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें