फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
सिद्धार्थ तिराहे पर महराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौगढ़ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ तिराहे पर प्रदर्शन किया। उनका प्रदर्शन पत्रकार अर्नव गोस्वामी को बगैर वारंट हिरासत में लिए जाने के विरोध में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ था।
विज्ञापन

नगर इकाई के नगर सह मंत्री आकाश त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को जिस प्रकार से महाराष्ट्र की निरंकुश सरकार ने ध्वस्त करने का काम किया है, कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं। गोस्वामी जैसे राष्ट्रवादी पत्रकार को जो पालघर में साधुओं की हत्या के विरोध में आवाज बुलंद करने के साथ ही बॉलीवुड के ड्रग माफिया के खिलाफ बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। बिहार के एक नौजवान को न्याय दिलाने के लिए बॉलीवुड के माफिया के खिलाफ विचार रखते हैं। ऐसे राष्ट्रवादी पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए काला दिन है। नगर के एसएफडी प्रमुख जतिन चौबे ने कहा कि जब तक अर्नव गोस्वामी को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन विभिन्न नगर केंद्रों एवं कॉलेज इकाइयों तथा विश्वविद्यालय में जारी रहेगा। इस दौरान संगठन मंत्री आकर्षण, जिला संयोजक नित्यानंद शुक्ला, तहसील संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी, अशोक शर्मा, आयुष शर्मा, सौरभ रस्तोगी, अनुज राय, जीवेश पांडेय, प्रज्ज्वल श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, विनय पांडेय, अजीत शर्मा, अभिषेक दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें