लोटन बाजार में उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उर्वरक की आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 11 नमूने संग्रहित
सिद्धार्थनगर। किसानों को गुणवतायुक्त उर्वरक और बीज मुुहैया कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले आठ दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जबकि 11 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बर्डपुर, सिकरी बाजार, लोटन बाजार स्थित कई उर्वरक एवं बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की भनक लगते ही आठ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लापता हो गए। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें पांडेय कृषि बीज भंडार लोटन, बलराम बीज भंडार लोटन, सिराज उर्वरक विक्रेता लोटन, एसके पेंट्स उर्वरक विक्रेता लोटन, चंद्रभान यादव उर्वरक विक्रेता लोटन, महेश बीज भंडार लोटन, ग्रीन लेवल बीज भंडार सिकरी बाजार शामिल हैं। इस दौरान 11 नमूने भी संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। इनमें लोटन में मोदनवाल खाद भंडार, कसौधन बीज भंडार, दिनेश सिंह ट्रेनिंग, राकेश बीज भंडार, सिकरी बाजार में चौधरी बीज भंडार, मुन्नवर अली, मौर्या बीज भंडार से एक-एक, संतोष बीज भंडार लोटन और रामवृक्ष मौर्य के वहां से दो नमूने संग्रहित किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निलंबित दुकानों पर अग्रिम आदेश तक उर्वरक और बीज बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।