सिद्धार्थनगर। महाकुंभ के लिए जिले से होते हूए झूसी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से किया जाएगा। इस ट्रेन से जिले के श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच जाएंगे।
इस गाड़ी में साधारण और शयनयान श्रेणी के 14 एवं एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 16 अनारक्षित कोच रहेंगे। जिनमें बैठकर श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जा पाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 05181 गोमतीनगर-झूसी कुंभ मेला एकल यात्रा अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 27 एवं 28 जनवरी को गोमतीनगर से दो फेरों के लिए किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05181 गोमतीनगर-झूसी कुंभ मेला विशेष गाड़ी 27 एवं 28 जनवरी को गोमतीनगर से 3:30 बजे चलकर बाराबंकी से 04:02 बजे, बुढ़वल से 04:36, जरवल रोड से 4:54, गोंडा से 05:43, बलरामपुर से 06:38, तुलसीपुर से 07:16, बढ़नी से 08:35, शोहरतगढ़ से 08:55, सिद्धार्थनगर से 09:17 और उसका बाजार से 09:27 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा आनंदनगर से 09.46 बजे, पीपीगंज से 10.02 बजे, नकहा जंगल से 10.22 बजे, गोरखपुर से 12.00, चौरी चौरा से 12.38, गौरीबाजार से 12.53, देवरिया सदर से 13.20, भटनी से 13.50, सलेमपुर से 14.20 बजे, बेल्थरा रोड से 14.52 , मऊ से 15.45, औंड़िहार से 17.10, वाराणसी सिटी से 18.30, वाराणसी से 18.50, बनारस से 19.10, माधोसिंह से 19.45, ज्ञानपुर रोड से 19.59 तथा हंडिया खास से 20.30 बजे छूटकर झूसी 21.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 14 एवं एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 अनारक्षित कोच रहेंगे।