डुमरियागज के ग्राम सेमुआडीह के पास केररटा -मैजिक भिडंत में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बैदौला चौराहे के आगे सेमुआडीह के निकट खैर टेक्निकल के पास रविवार को कार और मैजिक के बीच टक्कर हो गई।
इस हादसे में टैक्सी मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राइवेट हास्पिटल ले जाया गया। वहीं, क्रेटा में सवार लोग एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
कार डुमरियागंज से बस्ती की ओर जा रही थी, जबकि मैजिक डुमरियागंज की तरफ आ रही थी। दोनों के बीच बैदाला चौराहे के निकट टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले दाहिने हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हालांकि सेफ्टी एयरबैग के खुलने से कार सवारों की जान बच गई। मैजिक के पलटने के बावजूद उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं, जो राहत की बात है। क्रेटा कार डुमरियागंज की बताई जा रही है, जबकि मैजिक बस्ती जनपद के सलटौवा की है। संवाद
ग