शाहपुर। डुमरियागंज भड़रिया बांध पर रोडवेज से सोनकर गांव बीच बांध पर तीन हैंडपंप लगे है। कुछ दिनों से यह सभी खराब हैं। राहगीर सलमान, समसेर खान, रफीक अहमद, राजन, राजकुमार, बाड़ू आदि ने कहा कि गर्मी में हैंडपंपों के खराब होने से सांसत हो रही है। क्षेत्र के मैनहा, तेनुहार उर्फ कठौतिया, मदारा, सोनकर आदि गांव के लोगों का आना जाना होता है। हैंडपंपों के खराब होने से राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। संवाद