फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माघ मेला 28 से, लगने लगा झूला, सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
माघ मेला बांसी की तैयारी शुरू, लग रहे झूले। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। माघ मेले का शुभारंभ 28 जनवरी से होना है। इन दिनों मेले की तैयारी चल रही है। झूला संचालक अपना झूला फिट करने में व्यस्त हैं, तो वहीं दुकानदार दुकान लगाने व सजाने में लगे हैं। कस्बे में लगने वाला माघ मेला काफी पुराना है। मेले का आयोजन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार इस मेले की शुरुआत 1954 में पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की थी। राजेंद्र नाथ त्रिपाठी स्काउट से जुड़े थे। उसी दौरान वह प्रयाग माघ मेला गए। जहां से उन्हें बांसी में भी मेला लगाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

इसके बाद वह मेला लगाने की उधेड़बुन में लग गए और कला अध्यापक मोतीलाल आर्य, ग्राम प्रधान रामशंकर, पूर्व प्रधान महादेव प्रसाद, बच्चा गनेश प्रसाद, हजारी प्रसाद, फूलचंद्र इंस्पेक्टर समेत कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्त किया। लोगों ने उन्हें मेला लगाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात वह मेला लगाने के लिए लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, इलाहाबाद, बनारस सहित तमाम प्रमुख नगरों का भ्रमण कर मोहम्मद अली टूंरिग टाकीज, अली हुसैन जादूगर, रमजान जमपुरी नाटक, गुलाब बाई, शांति बाई, राधा रानी थियेटर, श्यामलाल कंबल वाले, कालीचरन, लाला हरिनाथ, शाहजहांपुर वाले और बुलंदशहर के मशहूर खजला व्यवसायी से मिलकर उन्हें बांसी माघ मेला आने के लिए आमंत्रित किया।
पहले यह मेला तीन दिन, फिर एक सप्ताह उसके बाद 15 दिन तक चलने लगा। बाद में यह अवधि एक माह हो गई। वर्तमान में माघ मेला बांसी का संचालन आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी कर रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि इस वर्ष यह प्राचीन माघ मेला अपनी 71वीं वर्षगांठ मनाएगा।
बांसी के प्राचीन राप्ती नदी के तट पर प्रति वर्ष मौनी अमावस्या पर लगने वाला यह ‘माघ मेला एवं प्रदर्शनी’ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लगभग एक माह तक चलता है। जहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना और मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाती है।
विज्ञापन

मेले के सफल संचालन के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों सहित सभासदों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मेला संबंधी लिपिकीय कार्य की जिम्मेदारी जमील अहमद को सौंपी गई है। मेले में दुकानों का आवंटन, मेला मैदान व सड़कों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मेला अवधि में आने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें