संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी रोडवेज बस अड्डा मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब यात्रियों को बारिश में भीगना नहीं पड़ेगा और न ही कड़ी धूप में खड़े होकर पसीना बहाना पड़ेगा। क्योंकि बस अड्डा कायाकल्प के तहत परिवहन निगम के बांसी बस अड्डे के विस्तार का काम 304.05 लाख से किया जा रहा है।
बस अड्डे के विस्तार का काम शुरू हो गया है। अब जल्द ही बस अड्डे के अंदर यात्रियों को बैठने से लेकर यात्रा करने के लिए बेहतर सुविधा प्रदान होगी। क्योंकि अभी तक बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहें यात्रियों को बैठने से लेकर तमाम चीजों की असुविधा होती थी।
बांसी में परिवहन निगम के बस अड्डा का निर्माण लगभग पांच दशक पूर्व में हुआ था। इसकी वजह से इसके भवन जर्जर हो चुके थे। यात्रियों को बारिश एवं धूप से बचने के साथ बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया था।
जिसमें रखी कुर्सी, बेंच टूट गई थी। साथ ही प्रतीक्षालय के छाजन पर लगा सीमेंट का पतरा भी जर्जर हो चुका था। इससे बरसात में प्रतीक्षालय में ऊपर से पानी टपकता था। इससे यात्रियों को बैठाने में असुविधा होती थी।
गर्मी में भी तेज धूप एवं लू से यात्री परेशान होते थे। यात्रियों को पानी के लिए भी बेहतर सुविधा नहीं थी, लेकिन अब बस अड्डे का कायाकल्प होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को छाजन से टपकते पानी के नीचे नहीं बैठना पड़ेगा। अब चाहे बरसात हो या गर्मी, यात्री छत के नीचे बैठ सकेंगे। यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर कुर्सी, बेंच की व्यवस्था होगी। े