फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिंगरहा के खलिहान में बना मदरसा कराया गया ध्वस्त

विज्ञापन
लोटन ब्लाक के ग्राम सिंगरहा में खलिहान के जमीन पर अवैध कब्जे को जेसीबी से गिरवा गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सिंगरहा में खलिहान के जमीन पर बने अरबिया दारुल उलूम मदरसे को ध्वस्त करा दिया गया। जांच में अवैध पाए जाने पर प्रशासन के नोटिस देने के बाद मदरसा कमेटी ने जेसीबी से उसे ध्वस्त करा दिया।
यहां खलिहान की 22 मंडी भूमि में बने मदरसा एवं बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराया गया। एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि मदरसा कमेटी ने स्वेच्छा से भवन ध्वस्त कराया है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

मस्जिद छोड़ देने पर उठ रहे सवाल : ग्राम सिंगरहा में खलिहान की भूमि में बनी मस्जिद के नहीं गिराए जाने पर लोगों में चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में सत्ताधारी पार्टी के दो नेताओं के हस्तक्षेप के कारण मस्जिद गिराई नहीं जा सकी। इसमें एक पक्ष मस्जिद बचाने और दूसरा पक्ष सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के पक्ष में है।
विज्ञापन

लेखपाल सुभाषचंद्र का कहना है कि यहां थोड़ी जमीन एक व्यक्ति का नंबर है। इसलिए मस्जिद नहीं गिराई जा सकी। जबकि एसडीएम नौगढ़ का कहना है कि जल्द ही इसकी पैमाइश कराई जाएगी, अगर मस्जिद सरकारी जमीन में होगी तो गिराई जाएगी।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें