फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माधव प्रसाद त्रिपाठी के प्रपौत्र अतुल कुमार त्रिपाठी ने किया देहदान

विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज अपना देहदान करते  माधव प्रसाद त्रिपाठी के प्रपौत्र अतुल कुमार
विज्ञापन
-अब तक पांच लोगों ने किया देहदान, अन्य लोगों को देहदान करने का किया जाएगा प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी के प्रपौत्र ने देहदान किया। इसी के साथ मेडिकल कॉलेज में अब तक पांच लोगों ने देहदान किया है। देहदान करने वाले लोगों के मरणोपरांत उनका शरीर मेडिकल के छात्र-छात्राओं के पढ़ने के कार्य आएगा।
मेडिकल कॉलेज एनाॅटमी विभाग में देहदान करने के लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी लोगों के उपस्थिति में माधव प्रसाद त्रिपाठी के प्रपौत्र अतुल कुमार त्रिपाठी ने देहदान किया। देहदान कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि देहदान करने से इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जिससे उन्हें पढ़ने के लिए प्लास्टिक की बॉडी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य लोगों को भी देहदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में एक जागरूकता होती है। अभी तक पांच लोगों ने देहदान किया है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। देहदान करने से महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए शरीर मिल जाएगी। इससे छात्र आसानी से मानव पार्ट को समझ पाएंगे।
इस दौरान डॉ. हसमतुल्लाह, विपिन सिंह अजय उपाध्याय, संतोष शुक्ला, ,गुड्डू यादव, प्रभात पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें