सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में अब एटीएफ सेंटर बनेगा। इस सेंटर में नशा मुक्ति के लिए इलाज व परामर्श दिया जाएगा। नशा मुक्ति के लिए अब जिले के लोगों को दूसरे शहर में जाने की नौबत नहीं आएगी।
नई दिल्ली एम्स की ओर से मेडिकल कॉलेज में एडिक्शन फैसिलिटी सेंटर शुरू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को एम्स ने स्वीकृत कर लिया है। नोडल अवसर व मानसिक रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अफजल ने बताया कि
सेंटर शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज में 5000 वर्ग मीटर का हाल प्राप्त हो गया है। मानसिक रोग विभाग में एटीएम सेंटर में मेडिकल अफसर के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इस केंद्र के शुरू होने पर आवश्यक दवाइयों की सुविधा मिलेगी, क्योंकि जहां सेंटर होता है, वहीं पर दवा उपलब्ध होती है। मेडिकल कॉलेज में सेंटर शुरू होने पर सिद्धार्थनगर के अलावा आसपास के जिलों सहित नेपाल के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।