फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रद्धापूर्वक मनाई गई माधव बाबू की जयंती

Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे में माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा को माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विव
विज्ञापन
बांसी। भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी (माधव बाबू) की जयंती शुक्रवार को कस्बे में स्थित माधव बाबू पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माधव बाबू भारतीय जनता पार्टी के विचारों और संगठनात्मक ढांचे की मजबूत नींव रखने वाले नेताओं में रहे हैं। उनका जीवन हमें समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। युवा समाजसेवी अमय पांडेय ने कहा कि माधव बाबू देश की राजनीति में एक आदर्श पुरुष रहे हैं। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर से संकल्प लिया कि माधव बाबू के आदर्शों और उनके त्याग व समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सभासद मनोज यादव, अनुपमा सिंह दूबे, मंगल चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें