फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी को रोकना संभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया
विज्ञापन

मिश्रौलिया और मड़नी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। एक समाजसेवी संस्था की ओर से सीमा क्षेत्र के मिश्रौलिया और मड़नी गांव में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार तथा मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम मिश्रौलिया में शाखा इंचार्ज गोमा बीसी ने बच्चों को शिक्षा के अधिकार, स्वच्छता आदि की जानकारी दी। हेमंत चौधरी ने बच्चों को मानव तस्करी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में युवतियों की तस्करी के रैकेट से जुड़े लोग विभिन्न प्रलोभन देकर फंसाते हैं। सतर्कता से इनके मंसूबों को तोड़ा जा सकता है। वालंटियर पुजारी प्रसाद सागर, बालजी, मुदस्सिर हुसैन, विमला, तेज बहादुर, सोनमती, मीरा समेत कई समाजसेवी संस्था के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे। इसी क्रम में मड़नी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संजय गौतम, आशा अनिता यादव, सुभावती, दिवाकर पांडेय, किरण, विमला देवी, शिवशंकर, माया यादव, बसंत लाल, विजय प्रकाश, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें