जिले में कोरोना के 27 पॉजिटिव मिले
संक्रमित होने की पुष्टि के बाद आइसोलेट कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में बृहस्पतिवार को करोना के सबसे अधिक 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने से प्रशासन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई हैं। जबकि, आम आदमी में सतर्कता की कमी दिख रही है। जिले में 145 कोरोना एक्टिव केस हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रहा है। 27 मरीजों में रेलकर्मी, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी भी हैं। 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सर्वाधिक नौगढ़ ब्लॉक में संक्रमित मिले हैं। इसमें नौगढ़ कस्बे में एक, एमपी कैंपस में एक, नौगढ़ पीएचसी में एक स्वास्थ्यकर्मी, केबीएस में एक, बीएसए कार्यालय और पुलिस लाइंस में एक-एक संक्रमित मिले हैं। बढ़नी ब्लॉक के बढ़नी रेलवे स्टेशन के दो रेलकर्मी, एक बढ़नी कस्बे में संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के सोहना में दो संक्रमित मिले। इटवा के धोबहा और सिसवा बुजुर्ग गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जोगिया के देवरा बाजार और जोगिया में एक-एक संक्रमित मिले। खुनियांव ब्लॉक के दोहराहरा गांव में दो संक्रमित मिले। मिठवल के सहरी बुजुर्ग और तिलौली में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार में एक संक्रमित मिला। बांसी ब्लॉक तेलौरा घाट गांव में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा पांच अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 27 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।