फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वच्छता के प्रति बच्चों ने किया जागरूक

विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छता - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति बच्चों ने किया जागरूक
विज्ञापन

तुलसियापुर। पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी के कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के आसपास सफाई की। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
46वीं यूपी बटालियन एनसीसी के हवलदार ब्रह्मा सिंह व सीटीओ धनंजय पाठक की देखरेख में कैडेट्स ने सफाई की। ब्रह्मा सिंह ने कहा कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत पांच जनवरी तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को एनसीसी के लक्ष्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र और छात्रा कैडेट्स को शिविर की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान 100 छात्र और छात्रा कैडेट्स भाग ले रहे हैं। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अनुशासन, आपसी भाईचारा, एनसीसी के नियम, हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल और युद्ध कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, आशाराम, सुमेरु गिरी, विश्वनाथ यादव, रामकिशोर, जितेंद्र शुक्ल, बाल गोविंद यादव, संत प्रसाद, सुनील यादव, नेहा अग्रहरि, दीक्षा शुक्ला, साधना श्रीवास्तवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें