बढ़नी ब्लाक के मुजेहना में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अमरडोभा ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के मुजेहना में आयोजित तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में अमरडोभा ने मुजेहना को हराकर मैच जीत लिया। शमा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अमरडोभा ने मुजेहना को लगातार तीन सेटों में पराजित कर 3-0 से जीत हासिल की। विजेता टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
सपा नेता मो. जमील सिद्दीकी, शमा स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सफीउद्दीन, उपाध्यक्ष असगर अली, भाजपा नेता सजाउद्दीन, जमीरुल हक, रेफरी अलीम खान, मुन्नू अल्वी, मुजाहिद रजा, सुनील अग्रहरि मौजूद रहे।