फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन अच्छी है, मगर जांच के लिए पर्याप्त किट नहीं

विज्ञापन
बेंवा सीएचसी में लगी हेल्थ रोबो मशीन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मशीन अच्छी है, मगर जांच के लिए पर्याप्त किट नहीं
विज्ञापन

पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई गई हैं हेल्थ रोबो मशीन
सिद्धार्थनगर। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई गई हेल्थ रोबो मशीन से मरीजों की पर्याप्त जांच नहीं हो पा रही है। कहीं टेक्नीशियन की कमी है तो कहीं किट का अभाव। लिहाजा मरीजों को जिला या निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन के प्रयास से सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर, बेवा, डुमरियागंज, लोटन, इटवा एवं शोहरतगढ़ में हेल्थ रोबो मशीन लगाई गई है। इस मशीन से 56 प्रकार की जांच हो सकती है, लेकिन इनका पर्याप्त उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बर्डपुर क्षेत्र के मनोज कुमार ने बताया कि मशीन में एक्सरे की सुविधा है, लेकिन पैर में चोट लगने के बाद एक्सरे नहीं हो पाया तो किराया खर्च कर जिला अस्पताल जाना पड़ा। वीरू ने बताया कि सीएचसी में जांच नहीं हो पाने से बाहर से जांच करानी पड़ी।
भारत भारी प्रतिनिधि के अनुसार बेवा सीएचसी में एक माह छह दिन पहले हेल्थ रोबो मशीन लगाई गई थी, लेकिन जांच नहीं शुरू हो पाई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि हेल्थ रोबो मशीन के टेक्नीशियन आ गए हैं। लो वोल्टेज के चलते मशीन नहीं चल पा रही है। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार हेल्थ रोबो मशीन से बुधवार को केवल पांच प्रकार की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम नेवास ने बताया कि मशीन से जांच के लिए एक टेक्नीशियन की नियुक्ति व किट की मांग की गई है।
विज्ञापन

बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ईसीजी, कान,आंख व खून की अन्य जांच हो रही है। इस मशीन से 50 प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि हेल्थ रोबो मशीन में पर्याप्त किट नहीं होने के कारण सभी प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। किट के लिए पत्राचार किया गया है, किट प्राप्त होते ही सभी प्रकार की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें