संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने स्थापित भगवान गणेश, माता लक्ष्मी व माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर शुक्रवार के दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। शोभायात्रा नगर के विश्वनाथ नगर से होकर राम जानकी नगर, परशुराम नगर व अटल नगर होते हुए देर रात नगर के बाबू पोखरे पर ले जाकर श्रद्धापूर्वक विसर्जन कर दिया गया।
प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में त्रिलोकपुर व बिस्कोहर चौकी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान चंदन कुमार, राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार मिश्र, इंद्रेश कुमार पांडेय, विपुल सिंह, कमलेश प्रताप सिंह, सर्वेश पांडेय, गुड्डू वर्मा, मनीष जयसवाल, मारुति नंदन मौर्या, दुलारे पासवान आदि मौजूद रहे।