फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमेल जैसा विकसित होगा लुंबिनी: शंकर पोखरेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थमेल जैसा विकसित होगा लुंबिनी : शंकर पोखरेल
विज्ञापन

लुंबिनी में तीसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। नेपाल के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल व बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था स्थल लुंबिनी में तीसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लुंबिनी को काठमांडू के थमेल जैसा विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

पोखरेल प्रदेश की राजधानी बुटवल में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए पवित्र माया देवी का मंदिर है ही लेकिन इसेे अधिक आकर्षक बनाने के लिए काठमांडू और पोखरा की झीलों और उसके इर्दगिर्द के काटेज जैसे छोटे होटलों की तरह विकसित किया जाना जरूरी है। इसे मिनी वैली के रूप में विकसित किया जाएगा। लुंबिनी प्रदेश का ऐसा वरदान है जहां से पूरे नेपाल राष्ट्र की समृद्धि के द्वार खुलते हैं। राज्य सरकार इसे आकर्षक बनाएगी। एक मई से सात मई तक भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में आयोजन होने वाले सम्मेलन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर लिया गया है और सबको उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सांस्कृतिक पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री योगेस भट्टाराई ने बताया कि पांच मई को तीसरे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन होगा। बौद्ध सम्मेलन में दो दर्जन से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व होगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अंतिम दिन सात मई को लुंबिनी क्षेत्र में भव्य विश्व शांति रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें