फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीसरे दिन लखनऊ मंडल का दबदबा...गोरखपुर दूसरे स्थान पर

Sun, 23 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित राज्य स्तरीय चार दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का तीसरा दिन
विज्ञापन

लखनऊ मंडल को 10 और गोरखपुर को मिले सात गोल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित राज्य स्तरीय चार दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को 10 गोल्ड के साथ लखनऊ मंडल का दबदबा रहा। जबकि, सात गोल्ड के साथ गोरखपुर दूसरे नंबर पर रहा। शनिवार को 31 इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें लखनऊ व गोरखपुर ने अकेले ही 17 गोल्ड को अपने नाम कर लिया। वही विंध्याचल को पांच गोल्ड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को भी चार गोल्ड मिला।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न इवेंट का आयोजन हुआ। जिसमें 53 वें व 54 वें इवेंट के 400 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में शिवम सिंह गोरखपुर को प्रथम, विश्वनाथ आनंद विंध्याचल को द्वितीय स्थान व राज चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बालिका वर्ग में शीतल निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को प्रथम, अर्पिता सिंह मेरठ को द्वितीय व रितु निषाद विंध्याचल को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

55 वें व 56 वें इवेंट के 400 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में अजीत यादव स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को प्रथम, अखिलेश यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ काे द्वितीय व शिवाकांत निषाद विंध्याचल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालिका वर्ग में वंशिका राय लखनऊ को प्रथम, गायत्री वाराणसी को द्वितीय व मेशिका लावन्या काे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
57 वें व 58 वें इवेंट के 400 मीटर फ्री स्टाइल के सब जूनियर बालक वर्ग में प्रीतम निषाद विंध्याचल को प्रथम, आरव गुप्ता लखनऊ काे द्वितीय व विवेक निषाद विंध्याचल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में साक्षी तिवारी लखनऊ को प्रथम, नंदनी निषाद गोरखपुर को द्वितीय व इद्या गौतम मेरठ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
59 वें व 60 वें इवेंट के 50 मीटर बैक स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में गौतम साह बरेली को प्रथम, विराट चौहान गोरखपुर को द्वितीय व विजय राम निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में कलावती निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को प्रथम स्थान, पूजा निषाद विंध्याचल को द्वितीय व वंदना साहनी स्पोर्ट्स हाॅस्टल लखनऊ काे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
61 वें व 62 वें इवेंट के 50 मीटर बैक स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में रोहन चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को प्रथम स्थान, अमरजीत कुमार गौड़ स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को द्वितीय व हर्ष निषाद विंध्याचल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में दीपिका गोरखपुर को प्रथम, रिद्धिमा भल्ला लखनऊ को द्वितीय व काजल निषाद गोरखपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
63 वें व 64 वें इवेंट के 50 मीटर बैक स्ट्रोक के सब जूनियर बालक वर्ग में पियुष कन्नौजिया गोरखपुर को प्रथम, राज यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को द्वितीय व प्रीतम निषाद विंध्याचल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में दिव्या चौहान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने प्रथम, सौम्या चौहान गोरखपुर को द्वितीय व ख्याति वर्मा लखनऊ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
65 वें व 66 वें इवेंट के 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में विराट निषाद विंध्याचल ने प्रथम, अयान यादव लखनऊ ने द्वितीय व सत्यम साहनी वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह मेरठ ने प्रथम, दीप शिखा गोरखपुर ने द्वितीय व रानी निषाद विंध्याचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
67 वें व 68 वें इवेंट के 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में शुभम चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, हिमांशु सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने द्वितीय व अनुज निषाद विंध्याचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंजली चौहान गोरखपुर ने प्रथम, सुदिप्ती राज मुरादाबाद ने द्वितीय व इंद्रा मिश्रा लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
69 वें व 70 वें इवेंट के 100 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में गौतम साह बरेली ने प्रथम, यशवंत सिंह अयोध्या ने द्वितीय व शिवम सिंह गोरखपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में दीप शिखा गोरखपुर को प्रथम, रानी निषाद विंध्याचल को द्वितीय व अंकिता चौहान गोरखपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
71 वें व 72 वें इवेंट के 100 मीटर फ्री स्टाइल के जूनियर बालक वर्ग में अजीत यादव स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को प्रथम, अखिलेश यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को द्वितीय व कृष्णा यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ काे तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रष्टि तिवारी लखनऊ को प्रथम, मिसिका लावन्या आगरा को द्वितीय व वंशिका राय लखनऊ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
73 वें व 74 वें इवेंट के 100 मीटर फ्री स्टाइल के सब जूनियर बालक वर्ग में प्रीतम निषाद विंध्याचल ने प्रथम, अंश प्रताप सिंह देवी पाटन ने द्वितीय व कुनाल स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में परी तिवारी लखनऊ ने प्रथम, सौम्या चौहान गोरखपुर ने द्वितीय व अविशा रावत मुरादाबाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
75 वें व 76 वें इवेंट के 200 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में सूरज यादव गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अर्चना निषाद विंध्याचल को प्रथम, अंकिता कन्नौजिया गोरखपुर को द्वितीय व वीना गौतम मेरठ को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

77 वें व 78 वें इवेंट के 200 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक के जूनियर बालक वर्ग में मो. अयान खान अयोध्या ने प्रथम, संजीव यादव स्पोर्ट्स काॅलेज सैफई ने द्वितीय व गौरव सेन गुप्ता वाराणसी से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दक्षिता सिंह लखनऊ ने प्रथम शिप्रा सिंह ने द्वितीय व याशिता श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें