फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बाहर लगीं लंबी कतारें

Tue, 25 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। नोटबंदी के बाद एटीएम पर एक बार फिर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। बैंकों में कैश की किल्लत के चलते लोग चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन लगाने को मजबूर दिख रहे हैं। लगन का समय होने के नाते शादी-ब्याह वाले घरवालों को इससे काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में नोटबंदी के बाद एक बार फिर कैश की किल्लत पैदा हो गई है। बैंकों में पर्याप्त कैश न होने से लोग हलकान हो रहे हैं। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से शुरू हुई है। जिसका कारण बैंकों में अपेक्षानुसार रकम कम उपलब्ध होना बताया जा रहा है। वहीं एटीएम में कैश की अनुपलब्धता के चलते लोग रुपये निकालने के लिए धूप की परवाह किए बगैर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। डुमरियागंज नगर में आधा दर्जन विभिन्न बैंकों के एटीएम हैं। मंगलवार को अधिकतर एटीएम बंद रहे। एचडीएफसी और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम केवल खुले मिले।
जहां लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। रुपये निकालने आए जगराम यादव, संतोष पांडेय, सुखपाल, सूरज, संदीप और दीपक आदि ने बताया कि उन्हें नकदी की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए पहले बैंक का चक्कर काटे, लेकिन वहां भारी भीड़ देख एटीएम पर आए। मगर यहां भी लोगों की लंबी कतार लगी मिली। जैसे-तैसे चार घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद बारी आई। लोगों ने सभी बैंकों में कैश की उपलब्धता और एटीएम खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें