फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर ताला जड़ा

Mon, 20 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लाॅक पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिया। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दिया। कामकाज ठप कराकर परिसर में धरना दिया। रोजगार सेवकों का कहना था कि बढ़ा हुआ मानदेय उनके खाते में कई महीनों से नहीं आ रहा है, इससे उन्हें परेशानी हो रही है। रोजगार सेवकों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जोगिया के खंड विकास के ग्राम रोजगार सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बीडीओ सहित अन्य के कमरों में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। कमरों में ताला बंद होने से कर्मचारियों को बाहर बैठना पड़ा और कामकाज बाधित हुआ। धरने को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र ने कहा कि रोजगार सेवकों पर पूरे गांव की जिम्मेदारी है, इसे समझते हुए सरकार ने मानदेय में बढ़ोतरी की बावजूद इसके इस ब्लॉक के सेवकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी के मनमाने रवैए के कारण रोजगार सेवकों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है।
जब तक उनके मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हमारी शिकायतों को नजरअंदाज करके ब्लॉक कार्यालय में कोई कार्य नहीं हो सकता। प्रदर्शन में दिलीप पांडेय, वीरेंद्र कुमार, फूलचंद्र, मुमताज, विश्वजीत भाष्कर, लवकुश, श्रवण पांडेय और संतभान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें