फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण से होगा विकास

Sun, 19 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष्य में मनमोहक कार्यक्रम पेश करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति व नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल नौगढ़ ने भीमापार स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि सेवा समिति के अध्यक्ष फादर वर्गीश रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रार्थना व स्वागत गीत उर्मिला देवी ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सुमन त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए तभी उनकी उन्नति का मार्ग खुल सकेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि फादर वर्गीश ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह साफ सफाई, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूक  हों। बेलौहा बलूरी की रजनी मौर्या ने उपस्थित महिलाओं से गांव की समस्या का निदान वह कैसे करती हैं अनुभव साझा किया। स्वच्छ भारत मिशन के को-ऑर्डिनेटर अमित श्रीवास्तव ने महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पूर्ति कार्यालय की सैयदा खातून, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य फादर थामस, बुद्ध विद्या पीठ की महामंत्री मोनी वर्मा, रेखा, सिस्टर बेला, रोहित और घनश्याम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें