फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह घरों का तोड़ा ताला, एक में चोरी

Tue, 12 Nov 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र परसिया गांव में चोरी के बाद घर के कमरे का बिखरा समान। 
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र ग्राम पंचायत परसिया में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशान बनाया। चोर घर के छत के सीढ़ियों के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर दो कमरे का ताला तोड़कर लगभग 2.80 लाख के आभूषण और 25 हजार नकदी समेट ले गए। चोरों ने पांच अन्य घर ताला तोड़ा था लेकिन, वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हुए। जाते-जाते चोर ब्लाॅक जाने वाले मार्ग पर स्थित एक घर से मोटर चुरा ले गए। वहीं, वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया निवासी मुक्त नाथ उपाध्याय ने चिल्हिया थाने पर तहरीर देकर बताया कि परिजन के साथ सोमवार रात रोज की तरह खाना खा कर सो गए। सोमवार को सुबह देखा कि दो कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर में प्रवेश किया तो देखा कि दोनों कमरे में रखे अलमारी, बक्से के समान बिखरे पड़े हैं।
दोनों कमरे में रखे लगभग 2.80 हजार के आभूषण और 25 हजार नकदी चोर उठा ले गए। वहीं चोर गांव में अरविंद उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, पिंगल प्रजा पति और मणिराज के घर का ताला चोरों ने तोड़ा है। लेकिन इन लोगों के घरों में चोरी करने में चोर सफल नहीं हुए। ताला टूटने और चोरी की वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

चिल्हिया एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्राम परसिया में सोमवार रात में हुई, चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच किया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें