फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकल रूट की आसान होगी राह अनुबंधित होंगी छोटी बसें

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोकल रूट के यात्रियों को जल्द ही परिवहन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पांच प्राइवेट बसों का अनुबंध किया जाएगा, जिसकी कवायद चल रही है। इससे लोटन, महदेवा, सिंगारजोत सहित कई लोकल रूप पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो में छोटी बसों के नहीं होने से जिले के कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया जाता है, जिससे लोगों को लोकल रूट पर यात्रा करने के लिए प्राइवेट वाहनाें का सहारा लेना पड़ता है। प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने पर जहां यात्रियों को समय अधिक देना पड़ता है, वहीं सुरक्षा की भी समस्या रहती है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज प्राइवेट बसों को अनुबंध करने की कवायद शुरू कर दी है। इससे रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही परिवहन बसों की सुविधा मिलेगी। इससे लोटन, महदेवा, सिंगारजोत सहित कई लोकल रूट पर यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि लोकल रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्राइवेट वाहनों को अनुबंध किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें