फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडरों को बांटे ऋण स्वीकृति पत्र

Tue, 30 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूरे होने पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को योजना की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत समय पर ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को चरणबद्ध तरीके से अधिक ऋण की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि नियमित भुगतान करने वाले लाभार्थियों को पहले चरण में 15 हजार रुपये, दूसरे चरण में 25 हजार रुपये और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण अदायगी करने और योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और जल संरक्षण में सहयोग का भी आह्वान किया गया। महोत्सव के दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने, वित्तीय साक्षरता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक रामसजीवन, सामुदायिक आयोजक विकास कुमार चौरसिया, नगर पालिका के सभासदों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें