फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन के साथ भारतभारी मेले का आगाज हुआ

Fri, 11 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन करते डीएम नरेन्द्र शंकर पांडेय साथ में मौजूद एसपी राकेश शंकर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल भारतभारी में लगने वाले 10 दिवसीय मेले का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रशासन की देखरेख में लगने वाले इस मेले का उद्घाटन डीएम नरेंद्रशंकर पांडेय ने किया। उन्होंने शिवमंदिर में पूजा अर्चना की और पूर्व पुजारी आरके परदेशी बाबा की समाधि पर पुष्प चढ़ाया। डीएम ने कहा कि भारतभारी का पौराणिक महत्व पूरे देश में है। मेले की बाग डोर प्रशासनिक हाथों में होने से निश्चित तौर पर गुणात्मक सुधार हुआ है। मेले का लक्ष्य उन्नत और विकास के प्रति अग्रसर होना चाहिए। मेले से समाज में आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। साथ ही क्षेत्र में सौहार्द पूर्ण माहौल कायम होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी राकेश शंकर ने कहा कि प्रशासन भारतभारी मेले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। हर तरफ  चौकसी बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सादी वर्दी में भी महिला व पुरूष सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एसडीएम अरूण कुमार राय व सीओ जटाशंकर राव ने मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वाचस्व पति सिंह, जग्गू लाल, राकेश श्रीवास्तव, सतीषचंद्र श्रीवास्तव, मधुसूदन ,बाबा रामानंद दास, प्रधान पति भारतभारी गुड्डू पांडेय आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें