फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप, मन को मिलती है शांति

Sat, 09 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज । डुमरियागंज क्षेत्र के धनुवाडीह उर्फ हजिरवा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। जहां कथावाचक पंडित प्रभाकर वेदाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक पवित्र ग्रंथ है, जिसका महत्व भक्तों के लिए बहुत गहरा है जो मोक्ष और शांति प्रदान करती है। इससे जीवन के लौकिक और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। यह सभी वेदों का सार है, इसे सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मन शांत होता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ईश्वर के श्रीचरणों से निष्काम प्रेम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नारद को भगवान के चरणों से निष्काम प्रेम था, इसीलिए उन्हें भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ। यही उपदेश नारद ने महर्षि वेदव्यास को दिए। जब 17 पुराणों का अध्ययन करने के बाद भी व्यास को संतोष नहीं हुआ तो नारद ने उन्हें भागवत का विस्तार करने के लिए कहा। सुकदेव महाराज ने महर्षि वेदव्यास से भागवत का ज्ञान प्राप्त किया। जब राजा परीक्षित को भृगु ऋषि ने 7 दिन के बाद तक्षक नाग के दर्शन से अकाल मृत्यु होने का श्राप दिया। तो राजा परीक्षित अपनी मुक्ति का उपाय ढूंढ़ने लगे। इस दौरान उन्होंने हजारों संतों से केवल एक ही प्रश्न किया कि जल्दी मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए? लेकिन उनके इस प्रश्न का सभी ने कोई उत्तर नहीं दिया। तब सुकदेव ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत का उपदेश दिए और केवल सात दिन में ही राजा को जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि मानव का जन्म सात दिनों में होता और मृत्यु भी सात दिन के अंदर होती है। हमारे जीवन में सात दिनों का बहुत महत्व है। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, मंटू पांडेय, राम अचल यादव, सौरभ पांडेय, अंबुज पांडेय, रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें