इटवा क्षेत्र में दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के केरवानिया गांव में स्थित देशी शराब की दुकान में रविवार की रात सेंध काटकर चोर 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। दुकान के मुनीम ने चोरी की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
इटवा निवासी राजकुमारी देवी की केरवानिया गांव में देशी शराब की दुकान है। क्षेत्र के सगरा निवासी राम नरायन गिरी मुनीम के रूप में कार्य करते हैं। रविवार रात लगभग 10 बजे वह दुकान बंद करके बगल के ही खरिकवा गांव में निमंत्रण में गए थे। रात 12 बजे जब वापस पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो अंदर किसी के होने के एहसास हुआ तो शोर मचाने लगे।
शोर-गुल सुन चोर फरार हो गया। रात में ही मुनीम ने इसकी सूचना मालिक व पुलिस को दी। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खरिकवा निवासी हनीफ पुत्र बेचू के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।