फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट सुधारते समय लाइनमैन झुलसा, मौत

Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भिवानी के गांव सिवानी में करंट लगने से तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर गांव में शनिवार की सुबह बिजली का फाल्ट सहित करते समय करंट की चपेट में आने से एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग उसे बढ़नी सीएचसी ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधवानगर गांव निवासी निसार पुत्र हयातुल्लाह प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। शनिवार सुबह आठ बजे गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। अभी वह तार को सही कर रहा था, तभी सप्लाई आ गई। करंट के झटके से वह पोल से नीचे गिर गया।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोग एंबुलेंस की मदद से बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अभी सूचना मिली है। पता कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में विभाग के जेई एसके सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सप्लाई बंद करने की अनुमति नहीं ली गई थी। नवरात्र में बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें