भारतभारी। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के वीरपुर गांव में स्थित अल्टियस कंपनी के मोबाइल टावर पर शनिवार रात बिजली गिरने से इलाके में नेटवर्क सेवा बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी के क्लस्टर इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस टावर से दो कंपनियों का नेटवर्क संचालित होता है। शनिवार रात करीब 10 बजे तेज गर्जना के साथ टावर पर बिजली गिरने से से उसके महत्वपूर्ण उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उपकरण खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र में नेटवर्क समस्या उत्पन्न हो गई है। कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर उपकरण बदलने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नेटवर्क सेवा बहाल कर दी जाएगी।