फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहाड़ के तराई इलाके में ज्यादा गिरती है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल शुक्ल
विज्ञापन

शोहरतगढ़। बारिश में बिजली गिरने का जोखिम है। नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। छोटी सी चूक के कारण बड़ा हादसा हो जाता है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून सीजन में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हाई प्रेशर बनता है। तो वहां से हवाएं बादल लेकर लो प्रेशर एरिया में आती हैं, जिससे मानसून के समय भारत के राज्यों में बारिश होती है। मानसूनी हवाएं हमेशा हाई प्रेशर से लो प्रेशर की तरफ बहती हैं। जहां लो प्रेशर बनता है, वहीं बारिश होती है। जहां बारिश होती है, उस क्षेत्र में बिजली गिरती है। नेपाल की तराई में ऊंची पहाड़ियों से मानसूनी हवा टकराती है, तो बादल के खंड इधर ठहर जाते हैं। ठहरे हुए बादलों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें