फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती का घटा जलस्तर ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव में जाने वाले मुख्य सड़क पर आई दरार। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव का राजस्व ग्राम कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव में राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण दहशत में थे। घटते जलस्तर को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शनिवार से राप्ती नदी में तेजी से जलस्तर घट रहा है। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव का राजस्व ग्राम कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव में राप्ती नदी हर वर्ष तांडव मचाती है। बीते वर्ष जुलाई में आई बाढ़ में गांव की मुख्य सड़क कट गई थी। इसको जून में मनरेगा से बनवाया गया। लेकिन पांच दिन पहले आई बाढ़ में फिर वही हाल देखने को मिला। गांव में जाने वाली मुख्य सड़क की राप्ती फिर कटान कर रही थी। राप्ती नदी के घटते जलस्तर के चलते कटान धीमी हो गई।
विज्ञापन

खैर तब-तब राप्ती नदी ने गांव की आधी सड़क अपनी चपेट में ले ली थी। राप्ती के कटान को देखते हुए तहसील प्रशासन ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था करने का दावा कर रही है। फिलहाल ग्रामीणों को नाव की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें