फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शारदानंद अंचल का जीवन समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता स्व. शारदानंद अंचल की जयंती पर डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि स्व. अंचल का संपूर्ण जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक जागरूकता और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शारदानंद अंचल ने पूर्वांचल में समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का कार्य किया। वे सदैव कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बने रहे और अन्याय और सामंतवादी सोच के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते रहे।
कार्यक्रम में सुरेश नारायण सिंह, दयानंद यादव, व्यास यादव, नारायण प्रसाद, बेलभद्र गोंड, शंकर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया, अमला यादव, रामबृक्ष यादव आदि ने स्व. शारदानंद अंचल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें