फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कथा सुनने से धन्य हो जाता है जीवन

Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के भरौली कैथोलिया में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ व संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण के दूसरे दिन शुक्रवार रात कथा व्यास कैलाश नाथ तिवारी ने प्रज्ञा पुराण का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा में संस्कारित जीवन के सभी पहलुओं का वर्णन भी है। इस कथा को सुनने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। आज के प्रसंग में व्यास ने देवऋषि नारद के जीवन की सरस व्याख्या की और नारद को एक महान ऋषि बताते हुए कहा कि उन्होंने चलते रहो की ज्ञान गंगा बहाकर समय-समय पर सबको सचेत किया। सुसंस्कृत समाज निर्माण पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें