फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभ्य समाज के निर्माण की आवश्यकता

Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीन इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने इसका उद्घाटन किया। विशेष शिविर के पहले दिन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को बेहतर चरित्र निर्माण के साथ-साथ एक सभ्य समाज के भी निर्माण करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. मनीषा वाजपेयी सहायक आचार्य, भौतिक विज्ञान विभाग ने कहा कि मानव जीवन का बेहतर निर्माण आदर्शों और मानव मूल्यों से ओत-प्रोत होता है। इस तरह के जीवन निर्माण में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं की सक्रियता बहुत अधिक प्रासंगिक होती है। मानवता को जीवंत रखने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े लोग अपने संपूर्ण जीवन को भारत माता को समर्पित कर देते हैं। बौद्धिक सत्र में वक्ता के रूप में डॉ. हरेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें